Tag Archives: Brijbhasha

मानुष हौं तो वही रसखान

मानुष हौं तो वही रसखान, बसौं संग गोकुल गाँव के ग्वारन
जो पसु हौं तो कहा बसु मेरो चरौं नित नन्द की धेनु मँझारन
पाहन हौं तो वही गिरि को जो कियो हरि छत्र पुरन्दर धारन
जो खग हौं तो बसेरो करौं मिलि कालिन्दि कूल कदम्ब की डारन

© Raskhan : रसखान

 

राधा सौंदर्य

करि की चुराई चाल सिंह को चुरायो लंक
दूध को चुरायो रंग, नासा चोरी कीर की
पिक को चुरायो बैन, मृग को चुरायो नैन
दसन अनार, हाँसी बीजुरी गँभीर की
कहे कवे ‘बेनी’ बेनी व्याल की चुराय लीनी
रति रति सोभा सब रति के सरीर की
अब तो कन्हैया जी को चित हू चुराय लीनो
चोरटी है गोरटी या छोरटी अहीर की

© Beni Prasad Beni : बेनी प्रसाद बेनी