Tag Archives: Hindi Kavita on daughter’s Vidai

काहे को ब्याहे बिदेस

काहे को ब्याहे बिदेस
अरे, लखिया बाबुल मोरे

भैया को दियो बाबुल महले दो-महले
हमको दियो परदेस
अरे, लखिया बाबुल मोरे

हम तो बाबुल तोरे खूँटे की गैया
जित हाँके हँक जईहैं
अरे, लखिया बाबुल मोरे

हम तो बाबुल तोरे बेले की कलियाँ
घर-घर मांगे हैं जईहैं
अरे, लखिया बाबुल मोरे

कोठे तले से पलकिया जो निकली
बीरन में छाए पछाड़
अरे, लखिया बाबुल मोरे

हम तो हैं बाबुल तोरे पिंजरे की चिड़िया
भोर भये उड़ जईहैं
अरे, लखिया बाबुल मोरे

तारों भरी मैनें गुड़िया जो छोडी़
छूटा सहेली का साथ
अरे, लखिय बाबुल मोरे

डोली का पर्दा उठा के जो देखा
आया पिया का देस
अरे, लखिया बाबुल मोरे

© Ameer Khusro : अमीर ख़ुसरो