Surendra Dubey | सुरेंद्र दुबे

पद्म श्री सुरेंद्र दुबे एक भारतीय व्यंग्यकार और हास्य कविताओं के लेखक हैं। पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक,सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, दुर्ग में हुआ था। पद्म श्री अवार्ड ’से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे मूल रूप से हास्य कवि है। उन्हें काफी संख्या में कवि सम्मेलन का अनुभव हैं। डॉ. सुरेन्द्र दुबे की मनोहर और आकर्षक शैली दर्शकों को घंटों-घंटों तक आकर्षित करती है। सुरेन्द्र दुबे का लापरवाह और ख़ुशगवार रवैया उन्हें दिल से जवान बनाता है। सुरेन्द्र दुबे की व्यंग्य भरी बातें सुनने के बाद दर्शक हँसने को बाधित हो जाते है। उन्हें हिंदी कविता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं और कई स्टेज और टेलीविज़न शो में दिखाई दी हैं। उन्होंने विदेशों में भी कवि सम्मेलन में बहुत चर्चित नाम है।  Surendra Dubey

This entry was posted in Poets on by .